Header Ads Widget

Responsive Advertisement

MP BOARD Result (vimarsh portal) 2021 CLASS 9th And 11th Update

मध्यप्रदेश शासन
स्कूल शिक्षा विभाग
मंत्रालय, वल्लभ भवन
भोपाल
प्रति.






भोपाल, दिनांक १६.५"
1. कलेक्टर समस्त जिले म.प्र.
2 जिला शिक्षा अधिकारी
समस्त जिले. म.प्र.
विषय-शासकीय शालाओं में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा को निरस्त कर अकादमिक
सत्र में पूर्व में लिए गए टेस्ट के आधार पर मूल्यांकन करने विषयक।
कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए आयुक्त लोक शिक्षण के पत्र क्र. 10
दिनांक 08.04.2021 से निर्देश जारी किए गए थे।
2/ वर्तमान में कोरोना संक्रमण के विस्तार तथा जिलों में कोरोना लॉकडाउन (कप) की
स्थिति को देखते हुए कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए पूर्व में जारी निर्देश निरस्त
किए जाते है।
3/ कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा नहीं ली जाएगी तथा उनका
मूल्यांकन अकादमिक सत्र के दौरान पूर्व में किए गए मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।
4/ अतः मूल्यांकन निम्नानुसार आधार पर किया जाएगा4.1 विभाग द्वारा 20 नवम्बर से 28 नवम्बर तक लिए गए रिवीजन टेस्ट तथा 1 फरवरी
से 9 फरवरी तक आयोजित अर्द्धवार्षिक परीक्षा से विद्यार्थियों द्वारा जिसमें बेहतर
अंक प्राप्त किए हो उसके आधार पर कक्षा 9वीं एवं 11वीं का परीक्षा परिणाम घोषित
किया जाएगा।
42 परीक्षा परिणाम की गणना Best Five के आधार पर की जाएगी अर्थात यदि विद्यार्थी
6 में से 5 विषय में पास है तथा 1 विषय में न्यूनतम निर्धारित 33 अंक प्राप्त नही
कर सका हो तो भी उसे पास घोषित किया जाएगा।
4.3 एक से अधिक विषयों में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त न करने वाले विद्यार्थियों के
लिए कृपांक के रूप में अधिकतम 10 अंक प्रदान किए जा सकेंगें। कृपांक के
अधिकतम 10 अंक आवश्यकतानुसार एक से अधिक विषयों में आवंटित किए जा
सकेगें।














Post a Comment

0 Comments